Chandrayaan 3 Launch : चंद्रयान 3 को लांच करने के साथ ही भारत ने एक बार फिर कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत और संघर्ष के बाद दोपहर ढाई बजे श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-3 को लांच किया गया । चंद्रयान-3 के लांच पर देश ही नहीं दुनिया की भी नजरे टीकी हुई थी ।
चंद्रयान-3 की थीम
चंद्रयान-3 को LVM3 के रॉकेट से लांच किया गया है। इसके साथ ही लैंडर को चाँद की सतह पर उतरने के लिए यान में कई तरह के उपकरणों को लगाया गया है , साथ ही चंद्रयान-3 मिशन की थीम Science Of The Moon यानी चंद्रमा का विज्ञान है।
READ MORE : घर का ताला तोड़कर नगदी जेवर समेत लाखों की हुई चोरी..
2:35 बजे पर हुई चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग
14 जुलाई 2023 को दोपहर 2:35 बजे चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग की गयी। इस गौरान्वित पल को दर्शन को ने चैनल पर प्रसारित लाइव प्रसारण के माध्यम से देखा और देश में खुशी की लहर दौड़ गयी ।
चंद्रयान-3 की शुरूआती रफ्तार
लांच के बाद चंद्रयान-3 की शुरूआती रफ्तार 1,627 किमी प्रति घंटा थी। इसके साथ ही लॉन्च के 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट हुआ और रॉकेट की रफ्तार 6,437 किमी प्रति घंटा हो गई। आसमान में 62 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने पर दोनों बूस्टर रॉकेट से अलग हो गए और रॉकेट की रफ्तार सात हजार किमी प्रति घंटा पहुंच गई।
इसरो प्रमुख ने कही ये बात
न्यूज एजेंसी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि, ‘चंद्रयान-3’ ने चंद्रमा की तरफ अपनी यात्रा शुरू कर दी है.
पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लॉन्च के पीएम मोदी ने ट्वीट कर वैज्ञानिकों और देशवासियों को ट्वीट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, “चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है. यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है.”
READ MORE : महिलाओं के हितों के संरक्षण के लिए बने हैं कानून — अपर जिला जज
चंद्रयान-3 के लिए लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना
चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देशभर के लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की है। भावुक कर देने वाला ये पल कैमरे में कैद हो गया , ये तस्वीर किसी भी को भावुक कर देने वाली है।
READ MORE : पुलिस ने नौशाद को रास्ते में रोका, विधायक दो घंटे से ज्यादा समय तक गाड़ी में बैठे रहे…
देश के इन नेताओं ने दी चंद्रयान-3 लांच की बधाई
चंद्रयान-3 के लॉन्च होने पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता जयराम रमेश समेत देश के कई बड़े नेताओ ने ख़ुशी जाहिर करते हुए , देशवाशियों और वैज्ञानिकों को बधाई दी।
Originally published at https://www.primetvindia.com on July 14, 2023.